'काम ही नहीं करना तो बैठकें क्यों?' अधिकारियों पर कंगना का फूटा गुस्सा
हिमाचल के मंडी में दिशा बैठक के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जनता के पैसे के सही इस्तेमाल, सरकारी योजनाओं की निगरानी और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया। कंगना ने कहा कि योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहकर गांवों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।
Shivani Gupta
5 Sep 2026



























