टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल आज :NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी 5 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जिससे आंकड़ों के लिहाज से अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
Follow on Google News
NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडर्न्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। साउथ अफ्रीका का अब तकक टूर्नामेंट काफी बेहतरीन रहा है। टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। जबकि न्यूजीलैंड अपने शानदार फील्डिंग के दम पर बड़े से बड़े मुकाबले को छीनने में माहिर है।

    वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी 5 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जिससे आंकड़ों के लिहाज से अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, खास बात यह है कि सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है। वहीं आज जो भी टीम मैच जीतेगी वो सीधे 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच का टिकट कंफर्म करेगी।

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Semifinal : वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल, जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

    टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने गेंदबाजी में बल्लेबाजों की नाक में दम मचा कर रखा है।

    7 मैचों में 9 विकेट

    सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 4/27

    इकॉनॉमी रेट: 6.76

    साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है।

    दूसरी ओर मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड अब तक दो बार हार चुकी है।

    पहली हार ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ

    दूसरी सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ

    कीवी टीम पर भारी है अफ्रीका के रिकॉर्ड्स

    न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ष 2005 में खेला गया था। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 19 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने इनमें से 12 मुकाबले जीते हैं। न्यूजीलैंड को 7 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से अपने नाम किया था

    सेमीफाइनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड – पांचवीं बार अंतिम चार में

    न्यूजीलैंड की टीम पांचवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह 2007, 2016, 2021 और 2022 में भी अंतिम चार में जगह बना चुकी है। हालांकि, इन चार मौकों में उसे सिर्फ एक बार ही जीत नसीब हुई।

    साउथ अफ्रीका का चौथा सेमीफाइनल

    साउथ अफ्रीका चौथी बार इस चरण में पहुंची है। इससे पहले 2009, 2014 और 2024 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वर्ष 2024 में उसने पहली बार सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    एडन मार्करम का शानदार फॉर्म जारी

    साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम इस टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।

    7 मैचों में 268 रन

    सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 86 नाबाद

    स्ट्राइक रेट: 175.16

    गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    6 मैचों में 12 विकेट

    बेस्ट प्रदर्शन: 4/31

    इकॉनॉमी रेट: 6.87

    वहीं कगिसो रबाडा भी लय में नजर आए हैं और उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को विकेट निकाल कर दिए हैं।

    न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर्स पर नजर

    टीम साइफर्ट इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के टॉप बैटर रहे हैं।

    7 मैचों में 216 रन

    बेस्ट स्कोर: 89 नाबाद

    स्ट्राइक रेट: 157.66

    गेंदबाजी में लेफ्ट आर्म स्पिनर रचिन रविंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 7 मैचों में कुल 9 विकेट चटकाएं हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts