17 हजार फीट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली! लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट की सूझबूझ से 150 यात्रियों की जान बची
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। इससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। पायलट ने स्थिति संभालते हुए लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई। तकनीकी जांच के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद भेजा गया।
Aditi Rawat
8 Oct 2026
































