दिल्ली में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटा, एक की मौत
दिल्ली के मोती नगर के शाहपुरा इलाके में तड़के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग की चपेट में LPG सिलेंडर आ गया और तेज धमाका हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और मकान की जांच की। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
19 Sep 2026



























