कटनी का अतिक्रमण विरोधी मुहिम विवाद: अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में अब नगर निगम कर्मचारी लामबंद, उठाई सुरक्षा की मांग
नगर निगम के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन और कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को निगम कर्मचारी भी लामबंद हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की मांग उठाई। निगम आयुक्त तपस्या परिहार के कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उन्हें गेट पर रोककर अपनी पीड़ा बताई। आयुक्त ने उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
Sanjay Tiwari
20 Nov 2026































