इंदौर में सील क्लिनिक का पाकिस्तानी कनेक्शन! 10 साल की दिव्यांशी की मौत के मामले में दो डॉक्टरों पर केस
इंदौर में पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे डॉक्टर और उसके साथी पर केस दर्ज हुआ है। खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग पहले ही सील कर चुका था। आरोप है कि क्लिनिक दोबारा खोलकर इलाज शुरू किया गया। यहां बुखार-खांसी का उपचार कराने पहुंची 10 साल की दिव्यांशी की हालत बिगड़ गई और एमवाय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hemant Nagle
15 Oct 2026


























