PM Modi:इंडोनेशिया की संसद में बोले पीएम मोदी, 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद में करता है विश्वास'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के मजबूत संबंधों, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद की नीति से है और देश 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी नई ऊर्जा देने की बात कही।
Rohit Sharma
7 Jul 2026
































