नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल क्यों है इतना खास? एक जगह दिखेंगे 17 जनजातियों के रंग और परंपराएं
नागालैंड का मशहूर हॉर्नबिल फेस्टिवल 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस खास मेले में राज्य की 17 जनजातियों की संस्कृति, पहनावे, नाच-गाने और खानपान की झलक एक ही जगह देखने को मिलती है। कोहिमा के पास किसामा गांव में होने वाले इस उत्सव को त्योहारों का त्योहार भी कहा जाता है। यहां देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं।
Aditi Rawat
28 Nov 2026































