गर्मी से बचने पहाड़ों की ओर भागे लोग,मनाली से चारधाम तक सड़कों पर लगा महाजाम
उत्तर भारत की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मनाली, नैनीताल और चारधाम मार्गों पर रिकॉर्ड भीड़ के कारण कई किलोमीटर लंबे जाम लग रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर का सफर तय करने में 8 घंटे तक लग रहे हैं।
Sona Rajput
30 May 2026


























