कल महादेवघाट में सजेगा आस्था का मेला, खारून तट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
रायपुर के ऐतिहासिक महादेवघाट में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पुन्नी मेला लगेगा। खारून नदी में पुण्य स्नान, दीपदान और हटकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान, दुकानें और मनोरंजन के आकर्षण भी देखने को मिलेंगे।
PREM
23 Nov 2026































