इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में लगी भीषण आग! 3 की मौत, 36 कर्मचारी लापता
इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में मिल्किटा कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 36 कर्मचारी लापता हैं। हादसे में चार लोग घायल हुए, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकलकर्मी 12 घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
Dolly Wasvani
22 Nov 2026































