भारत ने आसान की वीजा प्रक्रिया, 13 की जगह होंगी 9 कैटेगरी; आवेदन फॉर्म भी होगा सरल
भारत सरकार ने देश की वीजा व्यवस्था में बदलाव करते हुए मुख्य वीजा कैटेगरी की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है। वहीं, वीजा की सब-कैटेगरी भी 49 से कम करके 23 कर दी गई हैं। नई व्यवस्था में आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फॉर्म में भरे जाने वाले फील्ड की संख्या भी 65 से 70 फीसदी तक घटाई गई है।
Rohit Sharma
12 Nov 2026
























