जगदलपुर में देसी कट्टा लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, UP से हथियार लाने का खुलासा
लालबाग मैदान में कट्टा लहराकर मचा रहा था दहशत, पुलिस ने दबोचा तो खुला हथियार का पुराना कनेक्शन,जगदलपुर के लालबाग मैदान के पास देसी कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने अजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
PREM
23 Sep 2026


























