दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौत, 2 घायल, भरा धुआं मची चीख-पुकार
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। बेसमेंट में लगी आग का धुआं चार मंजिल तक भर गया। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद तलाशी जारी है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
31 Oct 2026


























