बिहार ने किया बड़ा उलटफेर, 225 रन का लक्ष्य हासिल कर दिल्ली को हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को करारी शिकस्त दी है। इंदौर में खेले गए मुकाबले में बिहार ने 225 रनों का बड़ा लक्ष्य 8 विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद से पहले हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि बिहार की टीम अपने स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बिना मैदान पर उतरी थी, इसके बावजूद खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर दिल्ली को पहली हार का स्वाद चखा दिया।
Rohit Sharma
18 Nov 2026































