CG NEWS:D.Ed अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला संजय सिंह का समर्थन, बोले- संसद में उठाऊंगा मुद्दा, सरकार से चर्चा के लिए बनाएं प्रतिनिधिमंडल
रायपुर के माना स्थित तूता धरना स्थल पर पिछले करीब छह माह से आंदोलन कर रहे डी.एड. अभ्यर्थियों को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का समर्थन मिला है। रविवार को धरना स्थल पहुंचे संजय सिंह ने अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को 5 से 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार से चर्चा के लिए समय लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वे स्वयं भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। सांसद ने कहा कि अभ्यर्थी लं
Prem
8 Jun 2026



























