इंदौर में लाल मर्सिडीज से पकड़ी कोकीन! ग्राहक का इंतजार कर रहा था 23 साल का युवक,2.20 ग्राम ड्रग्स बरामद
इंदौर के करबला मैदान में लाल मर्सिडीज से 2.20 ग्राम कोकीन बरामद हुई। जूनी इंदौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर 23 वर्षीय कल्प काकरिया को पकड़ा। जब्त कोकीन की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी कथित तौर पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
12 Nov 2026
























