नन्हीं आंखों की रोशनी के लिए बड़ी पहल, 211 बच्चों की जांच कर भोपाल के लायंस क्लब ने पेश की मिसाल
भोपाल के चुना भट्टी स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब भोपाल न्यू लेक सिटी ने दो दिवसीय मेगा नेत्र परीक्षण शिविर शुरू किया। पहले दिन 211 बच्चों की आंखों की जांच हुई। एएसजी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने चश्मे के नंबर और जरूरी परामर्श दिया। जरूरतमंद बच्चों के आगे इलाज में भी मदद की जाएगी।
Dolly Wasvani
22 Sep 2026


























