Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा हॉकी लीग का रोमांच, सितंबर में 6 टीमें भिड़ेंगी IPL की तर्ज पर होगा प्लेयर्स ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन होने जा रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इस लीग में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के सभी मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में कराने की तैयारी है। संभावित तौर पर 10 से 12 सितंबर के बीच मुकाबले हो सकते हैं। हालांकि आयोजन की अंतिम तारीख और टीमों के नाम खेल विभाग की ओर से जल्द घोषित किए जाएंगे। लीग में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टी
PREM
10 Aug 2026



























