Raipur:रायपुर में 20 लाख की MDMA खेप पकड़ी, राजस्थान का युवक गिरफ्तार तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे 106.19 ग्राम MDMA बरामद
रायपुर के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने 106.19 ग्राम MDMA के साथ राजस्थान के 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। जब्त माल और आईफोन की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र में तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति MDMA लेकर बिक्री की फिराक में है।
PREM
10 Aug 2026


























