CG NEWS:साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर; CM हेल्पलाइन 1076 भी होगी शुरू

RAIPUR NEWS छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। बैठक में नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी मिलने की संभावना है, वहीं किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर नीति पर नजर
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लंबे समय से तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग की जा रही है। ऐसे में सरकार नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी देकर विभागों में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: 12 साल की सुमना बनी मानवता की मिसाल: अंगदान से दो लोगों को मिली नई जिंदगी, अंतिम विदाई में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी होगा मंथन
बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। सरकार खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा कर सकती है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
CM हेल्पलाइन 1076 की होगी शुरुआत
सुशासन तिहार के समापन के बाद राज्य सरकार आज से CM हेल्पलाइन 1076 सेवा शुरू करने जा रही है। इस व्यवस्था के तहत प्रदेशवासी टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म
शिकायतों के त्वरित समाधान पर फोकस
सरकार का दावा है कि नई हेल्पलाइन व्यवस्था से आम लोगों की समस्याओं का समाधान पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। कैबिनेट बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक पर भी चर्चा की संभावना है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: 23 साल की चारु पांडेय ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
कर्मचारियों, उद्योगों और प्रशासन से जुड़े प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार बैठक में कर्मचारियों, उद्योगों और विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं। ऐसे में यह कैबिनेट बैठक राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, किसान हितैषी योजनाओं और जनसेवा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।












