Ambikapur:असम में BSF जवान की संदिग्ध मौत से सनसनी, कैंप से लापता होने के बाद गांव के पास मिला शव
अंबिकापुर। असम में तैनात छत्तीसगढ़ के BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 36 वर्षीय कमलेश केरकेट्टा बतौली क्षेत्र के ग्राम कपाटबहरी के रहने वाले थे और BSF की 66वीं बटालियन में पदस्थ थे। उन्होंने वर्ष 2012-13 में BSF में सेवा शुरू की थी। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग असम के डोबरी किस्तापड़ा स्थित कैंप में थी। जानकारी के अनुसार 6 अगस्त की रात करीब 12 बजे कमलेश नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद कैंप लौटे थे। कैंप पहुंचने के करीब एक से दो घंटे बाद वह अचानक लापता हो
PREM
12 Aug 2026



























