छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में हो रही है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से नक्सली का शव और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है और फोर्स ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है।
Shivani Gupta
6 Aug 2025


























