पति से परेशान महिला ने भदभदा डैम में लगाई छलांग, नाव चालक की बहादुरी से बची जान
भोपाल के भदभदा ब्रिज के पास शनिवार शाम पति से परेशान एक महिला ने डैम में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख मौके पर मौजूद नाव चालक ने बहादुरी दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती पूछताछ में महिला ने पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
Garima Vishwakarma
22 Nov 2026































