बेंगलुरु में आज कॉकरोच जनता पार्टी का चप्पल प्रदर्शन, ध्रुव राठी-प्रकाश राज समेत कई लोग होंगे शामिल
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आज SIR को लेकर विरोध कार्यक्रम होगा। कॉकरोच जनता पार्टी के इस आयोजन में ध्रुव राठी और प्रकाश राज के शामिल होने की बात कही गई है। कार्यक्रम में पहले ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ होगा, जहां मतदाता सूची से नाम हटने का दावा करने वाले लोग अपनी बात रखेंगे। इसके बाद महिलाओं के समर्थन में ‘चप्पल प्रदर्शन’ होगा।
Aditi Rawat
8 Oct 2026
































