इंदौर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार! पान दुकान से 18 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 110 हुक्का फ्लेवर जब्त
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए स्कीम नंबर 54 स्थित न्यू पार्श्वनाथ पान शॉप पर छापा मारा। दुकान से 18 प्रतिबंधित ई-सिगरेट, 110 हुक्का फ्लेवर पैकेट और उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने 55 वर्षीय संचालक संजीव जैन के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले उनके बेटे पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
Hemant Nagle
25 Nov 2026































