ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर पति ने पत्नी पर किया तलवार से हमला, बोला- महाकाल के वीडियो देख
ग्वालियर में पति-पत्नी विवाद के बाद एक महिला पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल में धार्मिक वीडियो देखने को लेकर विवाद हुआ। घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jitendra Shrivastava
28 Oct 2026

























