बिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर EOU रेड, 50 लाख कैश मिला! 83.53 लाख की संपत्ति पर जांच
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने सरकारी इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। मुजफ्फरपुर के फ्लैट से करीब 50 लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई है। जांच टीम को बैंक खातों, संपत्ति, निवेश और गहनों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच अभी जारी है।
Aditi Rawat
8 Oct 2026
































