दिवाली पर शराब पीने से रोका तो पति ने की पत्नी की पिटाई, महिला की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दीपावली की रात शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। चरगवां के भेड़की गांव में हुई इस घटना में महिला सोकरती बाई की मौत हो गई। पुलिस को मौके से टूटे कांच और खून के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
Dolly Wasvani
9 Nov 2026

























