NEET पेपर लीक :राहुल गांधी बोले-मप्र की बेटी आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं, टूटी व्यवस्था की देन है
NEET पेपर लीक होने के बाद मप्र की बेटी आकांक्षा चतुर्वेदी की हिम्मत टूट गई और उसने अपनी जान दे दी। परिवार ने आकांक्षा के डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए कर्ज लेकर उसे पढ़ाया था। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कुमारी शैलजा ने भी लिखा कि बेटी आकांक्षा चतुर्वेदी का सुसाइड नोट पढ़कर मन बेहद व्यथित है।
Naresh Bhagoria
4 Jun 2026


























