CG NEWS: रायपुर में खराब मौसम से टली फ्लाइट की लैंडिंग, नागपुर डायवर्ट हुई इंडिगो की उड़ान, पूर्व CM,डिप्टी सीएम साव समेत कई नेता रहे सवार
कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी दिल्ली-रायपुर फ्लाइट, गुरुवार रात दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5138 को खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। विमान निर्धारित समय रात 8:55 बजे रायपुर पहुंचने वाला था, लेकिन एयरपोर्ट के आसपास कम विजिबिलिटी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते पायलट को लैंडिंग में कठिनाई हुई।
PREM
12 Jun 2026

























