लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन! मचा हड़कंप, महिला वकील रोईं, 2027 को लेकर दी चेतावनी
लखनऊ में हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने कचहरी, स्वास्थ्य भवन और कैसरबाग तहसील के आसपास बने करीब 245 चिह्नित वकील चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर चलते ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पुलिस बल तैनात रहा। वकीलों ने कहा कि लंबे समय से काम करने वालों के लिए पहले वैकल्पिक जगह की व्यवस्था होनी चाहिए थी।
Aditi Rawat
25 Oct 2026

























