Raipur:कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी, 7.80 लाख के माल पर किया हाथ साफ, जोधपुर से आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के गोलबाजार में सोना चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का आरोपी राजस्थान से पकड़ा गया,रायपुर में भरोसे पर रखा 60 ग्राम कच्चा सोना लेकर फरार हुए कारीगर को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी राजू डोलाई के कब्जे से 40 ग्राम कच्चा सोना और मोबाइल बरामद हुआ है। चोरी के बाकी सोने और अन्य संभावित आरोपियों को लेकर पूछताछ जारी है।
PREM
10 Aug 2026


























