Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर में अचानक आई खराबी, कोलाघाट में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर में केशपुर जाते समय तकनीकी खराबी आ गई। कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रशासन इसकी मरम्मत में जुटा है। ठीक होने पर सीएम हेलीकॉप्टर से आगे जाएंगे, वरना सड़क मार्ग का विकल्प रहेगा। शुभेंदु अधिकारी शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उनके जन्मस्थान मोहबोनी जा रहे हैं।
CM सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर में अचानक आई खराबी, कोलाघाट में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर में केशपुर जाते समय तकनीकी खराबी आ गई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर में मंगलवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वह कोलकाता से पश्चिम मिदनापुर के केशपुर जा रहे थे। करीब 12 बजे कोलाघाट के पास हेलीकॉप्टर में समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

कोलाघाट में हो रही हेलीकॉप्टर की जांच

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच और मरम्मत कोलाघाट में ही की जा रही है। इंजीनियर और मैकेनिक खराबी की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटे हैं। अगर हेलीकॉप्टर की मरम्मत संभव होती है और तकनीकी टीम उड़ान की अनुमति देती है, तो सुवेंदु अधिकारी आगे केशपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। वहीं, अगर हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए फिट नहीं पाया गया, तो मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से केशपुर जाने की संभावना है।

खुदीराम बोस के जन्मस्थान जा रहे थे सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी के केशपुर दौरे का मुख्य उद्देश्य शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देना है। आज खुदीराम बोस की पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री पश्चिम मिदनापुर के केशपुर स्थित मोहबोनी गांव जाएंगे, जहां खुदीराम बोस का जन्मस्थान और उनका घर है। मुख्यमंत्री यहां खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन करेंगे। उनके दौरे को लेकर इलाके में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Suvendu Adhikari

मोहबोनी में बनाया गया अस्थायी हेलीपैड

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मोहबोनी के पास एक अस्थायी हेलीपैड भी तैयार किया गया है। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्सुकता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से इलाके के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान जाएगा।

बांकुड़ा में भी कार्यक्रम

खुदीराम बोस के जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि देने के बाद सुवेंदु अधिकारी के बांकुड़ा में एक सभा में शामिल होने का कार्यक्रम है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण उनके आगे के कार्यक्रम और यात्रा के साधन पर फिलहाल स्थिति तकनीकी टीम की रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts