PlayBreaking News

शिवपुरी:सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करवाने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा नगर पालिका शिवपुरी का बाबू गिरफ्तार

निलंबन से बहाली के बदले शिवपुरी स्थित हरिजन बस्ती में अपने घर के पास ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा  
Follow on Google News
सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करवाने के बदले 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा नगर पालिका शिवपुरी का बाबू गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी। नगर पालिका के कर्मचारी का निलंबन खत्म करके बहाल करवाने के बदले 20 हजार एडवांस में लेने के बाद बाकी 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे नगर पालिका शिवपुरी की स्थापना शाखा प्रभारी बाबू को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने गिरफ्तार किया है। शनिवार का अवकाश होने से रिश्वतखोर बाबू कार्यालय के बजाय अपने घर के पास ही रिश्वत ले रहा था। 

    सस्पेंड कर्मचारी ने की थी लिखित शिकायत

    रिश्वत मांगने की शिकायत नगर पालिका शिवपुरी के सस्पेंड सहायक राजस्व निरीक्षक हरिवल्लभ चंदौरिया ने की थी। सहायक राजस्व निरीक्षक को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कम राजस्व वसूली सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया और फिर सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद निलंबन खत्म करके बहाली के लिए स्थापना शाखा प्रभारी लिपिक भगवानलाल करोसिया ने 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 20 हजार रुपए एडवांस ले भी लिए थे। बाकी 40 हजार रुपए की रिश्वत के लिए दबाव ड़ाल रहा था। रिश्वत नहीं देने पर बहाली नहीं होने की बात की थी। 

    शिकायत सही होने पर बनाया गया ट्रैप दल

    रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर निरंजन शर्मा ने करवाया। इसमें शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए ट्रैप दल बनाया गया। ट्रैप दल में निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा, निरीक्षक उपेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवीर, आरक्षक राजीव तिवारी, अंकेश शर्मा और रवि सिंह को शामिल किया गया। 

    घर के पास रिश्वत लेते पकड़ा गया लिपिक

    रिश्वत के आदान-प्रदान का तय होने के बाद लोकायुक्त ट्रैप दल ने शिवपुरी पहुंचकर स्थापना शाखा प्रभारी बाबू भगवान लाल बाबू की घेराबंदी कर ली। इसके बाद आवेदक सहायक राजस्व निरीक्षक हरिवल्लभ चंदौरिया से अपने घर के पास ही आरोपी ने जैसे ही रिश्वत ली, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी   भगवान लाल करोसिया पिता बाबूलाल करोसिया, वर्तमान पदस्थापना- लिपिक (प्रभारी स्थापना शाखा) नगर पालिका परिषद, शिवपुरी एवं निवासी हरिजन बस्ती कोतवाली के पीछे  शिवपुरी की गिरफ्तारी की। आरोपी के खिलाफ धारा 7,  पीसी एक्ट 1988 ( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    निलंबन और बहाली प्रक्रिया की जांच होगी

    निलंबन और बहाली प्रक्रिया वाली फाइल से जुडेÞ कर्मचारियों अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
    -निरंजन शर्मा, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts