Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sun Transit 2022 : सूर्य का राशि परिवर्तन, चमक सकती है इन राशियों किस्मत

Sun Transit 2022 : सूर्य का राशि परिवर्तन, चमक सकती है इन राशियों किस्मत
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 15 जून 2022 (बुधवार) को सूर्यदेव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य वृषभ राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का मेष से मीन राशि तक के लोगों पर असर पड़ेगा। आइए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जानते हैं कि इस बार सूर्य गोचर से किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

15 जून को सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और इसका प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा। वृषभ राशि वालों को सूर्यदेव शुभ फल प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल में आपके बिगड़े काम एक के बाद एक बनते जाएंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

सिंह राशि

ये सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। आपको निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में अपार सफलता हासिल होगी। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बनेंगे। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts