Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Relationship Trend :रिलेशन में अचानक दूरी? हो सकता है Ghostlighting का साइन, ब्रेकअप का नया खतरनाक ट्रेंड

रिलेशन में अचानक दूरी? हो सकता है Ghostlighting का साइन, ब्रेकअप का नया खतरनाक ट्रेंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रिश्तों में ब्रेकअप की कहानी सब जानते हैं, लेकिन क्या आपने Ghostlighting के बारे में सुना है?  ये वो तरीका है जिसमें कोई बिना कोई इशारा दिए अचानक गायब हो जाता है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सिर्फ रिश्ता तोड़ने का एक तरीका नहीं, बल्कि सामने वाले की मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर डालता है।

    Ghostlighting क्या है?

    घोस्टलाइटिंग में व्यक्ति बिना किसी वजह रिश्ता खत्म कर देता है। जिसे Gen-Z भाषा में Ghost करना भी कहते हैं। इस तरीका में आमतौर पर व्यक्ति अचानक गायब हो जाता है। आपके मैसेज का जवाब नहीं देता या कॉल का रिस्पॉन्स बंद कर देता है। कभी-कभी वापस आता है और आपको ही लगता है कि गलती आपकी थी, इस तरह के व्यवहार से व्यक्ति अपने आप पर शक करने लगता है और कॉन्फिडेंट खोने लगता है।

    Ghostlighting के मानसिक असर

    घोस्टलाइटिंग बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह सामने वाले को गिल्ट फील कराने, संदेह और कन्फ्यूजन में डाल देता है। जैसे- 

    • आत्मविश्वास में कमी- बार-बार इग्नोर होने या खुद को गलत समझने से आत्मविश्वास गिरता है।
    • भावनाओं पर शक- व्यक्ति अपनी भावनाओं और फैसलों पर भरोसा नहीं कर पाता।
    • मेंटल स्ट्रेस- बार-बार उलझन और कन्फ्यूजन होने से मानसिक तनाव बढ़ता है।

    Ghostlighting के संकेत

    अगर आप इन संकेतों को पहचान लें तो घोस्ट होने से बच सकते है-

    • अचानक गायब हो जाना- कॉल या मैसेज का जवाब अचानक बंद होना।
    • कन्फ्यूजन पैदा करना- कभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, लेकिन आपसे बात न करना।
    • आपको ही गलत बताना- जब आप सवाल पूछें, तो आपको ही दोषी ठहराना।
    • उलझन में डालना- कभी इग्नोर करना और कभी वापस आकर जैसे कुछ हुआ ही न हो।
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts