भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी पारस कुंवर बाई पटवा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार नीमच में किया जाएगा, जिसमें परिवारजन और भाजपा के कई नेता शामिल हुए। उनके निधन से पटवा परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के नीमच में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। एक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम विदाई के लिए पहुंच रहे हैं।

    पूर्व CM सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई की पत्नी थीं

    पारस कुंवर बाई पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई स्व. समरथलाल पटवा की पत्नी थीं। उनके निधन से पटवा परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

    Twitter Post

    नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

    अंतिम विदाई में पहुंच रहे नेताओं और समर्थकों ने पारस कुंवर बाई पटवा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। यह पटवा परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है।

    ये भी पढ़ें: MP में LPG की किल्लत! सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग ठप, 8 दिन की वेटिंग; होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने की कगार पर

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

    विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- भोजपुर विधायक, साथी श्री सुरेंद्र पटवा की पूज्य माताजी पारस कुंवर बाई पटवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस गहन दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। पूज्य माताजी भले ही भौतिक रूप से इस संसार में नहीं हैं, पर उनके संस्कार, शिक्षाएं और उनका आशीर्वाद सदैव सुरेंद्र जी और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

    Twitter Post

     

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts