अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अजब संयोग : सिंगर मूसेवाला के गुरु की भी ऐसे ही हुई थी हत्या, इस अमेरिकी रैपर को मानते थे गुरु

फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सिंगर मूसेवाला अमेरिकी रैपर टूपैक शकूर को अपना गुरु मानते थे। ये एक अजब संयोग है कि मूसेवाला की मौत भी टूपैक की तरह ही हुई। मूसेवाला के संगीत की शैली गैंगस्टा हिप-हॉप थी, जो टूपैक की भी संगीत शैली थी। मूसेवाला के फैंस ने 2 साल पहले पठानकोट में टूपैक और उनकी पेंटिंग दीवार पर बनाई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मानसा के जवाहरपुर गांव में हुई फायरिंग, कल ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

रैपर टूपैक शकूर और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला। फोटो – सोशल मीडिया

हमलावरों ने दोनों को मारी गोली

बता दें कि रैपर टूपैक शकूर का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क में 16 जून 1971 में हुआ था। टूपैक का जीवन और उनका म्यूजिक करियर हमेशा विवादों में रहा। वहीं 13 सितंबर 1996 को लॉस वेगास की सड़क पर टूपैक की कार पर हमला हुआ और 4 गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। गैंगवार के चलते उनकी हत्या कर दी गई थी तब टूपैक महज 25 साल के थे। वहीं, मूसेवाला की हत्या भी कुछ इसी तरह हुई। हमलावरों ने मूसेवाला की कार पर हमला किया और 3 गोली लगने से उनकी मौत हो गई। मूसेवाला महज 29 साल के थे।

रैपर टूपैक अपनी मां अफनी शकूर के साथ एवं सिंगर मूसेवाला अपनी मां चरण कौर के साथ। फोटो – सोशल मीडिया

दोनों अपनी मां के करीब थे

अमेरिकन रैपर टूपैक अपनी मां के बहुत करीब थे। ऐसे ही समानता सिद्धू मूसेवाला में भी देखने को मिलती थी। बता दें कि रैपर टूपैक की मां अफनी शकूर राजनीतिक कार्यकर्ता थीं। साथ ही अमेरिकन पॉलिटिकल पार्टी ब्लैक पैंथर की मेंबर थीं। इधर, मूसेवाला की मां चरण कौर ने भी दिसंबर 2018 में पंजाब के मानसा के गांव मूसा से सरपंच का चुनाव जीता था।

मूसेवाला का आखिरी गाना 2 हफ्ते पहले आया था

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपना आखिरी गाना 2 हफ्ते पहले ‘द लास्ट राइड’ रिलीज किया था। इस गाने में सिद्धू ने अपने म्यूजिक करियर की उपलब्धियों को बताया था। उन्होंने इस गाने में कहा था कि उम्र से दो गुना रुतबा बनाया है। सिद्धू के इस गाने के वीडियो में टूपैक की झलक भी देखने मिलती है। उन्होंने अपने जूते पर टूपैक की फोटो छापी है और उसके साथ ‘लेजेंड’ लिखा हुआ है।

लॉस एंजिल्स में टूपैक शकूर के जीवन और म्यूजिक करियर पर म्यूजियम बनाया गया है। फोटो – सोशल मीडिया

टूपैक का म्यूजियम बनाया है

‘वेक मी व्हेन आईएम फ्री’ म्यूजियम को 21 जनवरी 2022 को खोला गया था। इस म्यूजियम में टूपैक की हैंडरिटन लिरिक्स की कॉपी, म्यूजिक वीडियोज में पहने गए कपड़े, म्यूजिक स्टूडियो की मिक्सिंग टेबल और काले रंग के हाथ की मुट्ठी की एक मूर्ति लगाई गई है जो अश्वेतों के हक में दिखाई जाती है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में टूपैक शकूर के जीवन और उनके म्यूजिक करियर को दिखाने के लिए म्यूजियम बनाया गया है।

फैंस ने दीवार पर बनाई दोनों की पेंटिंग

हिप हॉप म्यूजिक के फैंस पहले भी टूपैक और मूसेवाला को कंपेयर करते रहे हैं। 2 साल पहले सिद्धू के फैंस ने पठानकोट में टूपैक और उनकी पेंटिंग दीवार पर बनाई थी।

संबंधित खबरें...

Back to top button