पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर पहले ऐसा लग रहा था कि त्योहार के आसपास 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे कई किसानों को राशि का इंतजार है।
बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही किसानों को राहत दे सकती है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले सप्ताह के अंत तक 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो करोड़ों अन्नदाताओं के बैंक खातों में सीधे 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: पुलिस टीम पर हमला ; तीन जवान घायल, 7 आरोपी को किया गया अरेस्ट
बता दें कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2 हजार रुपये किसानों के खाते में जमा किए जाते हैं। भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजा जाता है।