इंदौर :हाउसफुल सिनेमा, जमीन पर बैठे मंत्री: कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया 'सादगी का शतक'

इंदौर में हाउसफुल सिनेमा होने पर अपने देशी अंदाज में नीचे जमीन पर बैठकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूरी फिल्म 'शतक' देख डाली। मंत्री की ऐसी विनम्रता ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
हाउसफुल सिनेमा, जमीन पर बैठे मंत्री:  कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया 'सादगी का शतक'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के इंदौर में आज कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म 'शतक' देखने पहुंचे। सिनेमा हॉल की भीड़ को देखकर वह अपने साथियों के साथ नीचे जमीन पर बैठकर पूरी फिल्म देख गए। यह फिल्म आरएसएस के 100 वर्षीय सफर की कहानी को बेहद ही संजीदगी, सरलता और वास्तविकता से दर्शाता है। मंत्री जी का ऐसे जमीन पर बैठकर मूवी को देखना लोगों को भाग गया। लोग उनकी सादगी के मुरीद हो गए। चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है। मूवी देखने के दौरान कैलाश जी का जमीन पर बैठते हुए वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

    Twitter Post

     

     

    लोग विजयवर्गीय की सादगी के हुए मुरीद

    मंत्री जी जैसे ही हॉल में पहुंचे उन्होंने देखा कि सिनेमा हॉल चारों तरफ भीड़ से खचाखच भरा है। ऐसे में सीट न मिलने की वजह से वह जमीन पर ही बैठ गए। उनकी विनम्रता की ऐसी सादगी लोगों को कायल कर गई। विजयवर्गीय ने बताया कि उनकी यह योजना थी कि सारे पार्टी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर यह फिल्म शतक देखेंगें। इसी वजह से सभी एक साथ हॉल में यह मूवी देखने पहुंचे। और सीट न मिलने पर एक साथ ही जमीन पर सिनेमा देखा। 

    हॉल से निकलते वक्त साधी चुप्पी

    सिनेमा हॉल से निकलते वक्त कई लोगों ने कैलाश जी से ईरान-इजरायल युद्ध वाले मुद्दे पर बात करनी चाही। पर उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया, और बिना कुछ कहे हॉल से निकल गए। उनकी इस चुप्पी ने चर्चा के दौर को बढ़ा दिया। बीजेपी पार्टी की मंशा पर भी कई सवाल खड़े किए। लेकिन इनसब के बीच कैलाश जी का देशी अंदाज से जमीन पर बैठकर बना वीडियो ज्यादा वायरल हो रहा। सभी लोग इसे देख मंत्री की प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

    ये भी पढ़ें: बिहार में बदलाव है... CM पद की रेस में हैं बड़े नाम, लेकिन MP, CG, राजस्थान की तरह आ सकता है कोई नया लीडर

     

    मध्यप्रदेश में मूवी टैक्स फ्री

    बीजेपी की 100 वर्षीय यात्रा को पर्दे पर फिल्म शतक द्वारा  बहुत अच्छे और सच्चे तरीके से उतारा गया है।  एमपी की सरकार ने हाल ही में (मार्च 2026 में) इस फिल्म को पूरे राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद एक्स (ट्विटर) पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की और कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की परंपरा को मजबूती से पर्दे पर प्रस्तुत करती है। सीएम मोहन यादव ने खुद फिल्म देखी और इसे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश देने वाली फिल्म बताया है। जो भी व्यक्ति  राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अपने अंदर हमेशा जीवित और संकल्पित रखना चाहता है उसको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts