मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर-मृणालिनी से 47 लाख की ठगी, बिल्डर-प्रोड्यूसर पर केस

मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर और मृणालिनी जांभले से कथित तौर पर करीब 47 लाख रुपए की ठगी की शिकार हो गई हैं। दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर-मृणालिनी से 47 लाख की ठगी, बिल्डर-प्रोड्यूसर पर केस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। ठगी के एक मामले में अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि निवेश के नाम पर उनसे और अन्य लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अभिनेत्रियों से लाखों रुपए ठगे

    90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। वर्षा ने आरोप लगाया है कि एक फिल्म प्रोड्यूसर और बिल्डर ने उनसे और अन्य अभिनेत्रियों से करीब 47 लाख रुपए ठग लिए। इस मामले में शिवाजी पार्क पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

    निवेश का लालच देकर फंसाया

    पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी थिएटर और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। उनका आरोपी अविनाश जाधव के साथ कारोबारी संबंध था। जाधव ने खुद को एक प्रतिष्ठित बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली में एक निर्माण परियोजना में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। उसने कम समय में ज्यादा मुनाफा देने और एक साल के भीतर पूरी मूल रकम वापस करने का भरोसा दिलाया था।

    भरोसा जीतने के बाद पैसे लेकर गायब

    नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए आरोपी को कुल 47 लाख रुपए दिए। शुरुआत में आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए 4.52 लाख रुपए वापस भी किए, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में जब वे डोंबिवली में उससे मिले और पैसे मांगे, तो उसने कथित तौर पर धमकी देते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित अभिनेत्रियों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts