राष्ट्रीय

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मानसा के जवाहरपुर गांव में हुई फायरिंग, कल ही मान सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मानसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।

ये भी पढ़ें: Plane Missing in Nepal Update : मुस्टांग में प्लेन क्रैश होने की आशंका, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

मूसेवाला की सुरक्षा में पहले 10 गनमैन थे

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। इस अटैक में 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे, लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। शुरुआती सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर जाने पर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई।

सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर सामने से फायरिंग की गई थी, इसके निशान फ्रंट ग्लास पर दिख रहे हैं।

मान सरकार पर लगाए लापरवाही के आरोप

पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हमले के संबंध में चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। शूटर्स की पहचान की कोशिश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश भी जारी है। सिद्धू की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मूसेवाल की सुरक्षा क्यों हटाई गई? सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार की लापरवाही की वजह से सिंगर की हत्या हुई है। ये भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के सेहत मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।

संबंधित खबरें...

Back to top button