India condoles Khamenei's death :भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया, विदेश सचिव मिसरी ने कंडोलेंस रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर गहरा शोक जताया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत से मुलाकात की और कंडोलेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर संवेदनाएं जताईं।
भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया, विदेश सचिव मिसरी ने कंडोलेंस रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर आधिकारिक संवेदना व्यक्त की है। नई दिल्ली में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरान के राजदूत से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और कंडोलेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। खामनेई की मौत रविवार 28 फरवरी को तेहरान में हुए अमेरिका-इजरायल की एयर स्ट्राइक में हुई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

    Twitter Post

    ईरान के राजदूत से की मुलाकात

    नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात को भारत की कूटनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरान के राजदूत से मिलकर भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त किया। इससे पहले भारत ने उस एयर स्ट्राइक की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की थी जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी। यही वजह है कि सरकार के इस कदम को भारत की नीति में हल्के बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने और आधिकारिक बयान देने की मांग करता रहा था।

    Uploaded media

    मिडिल ईस्ट के हालात पर भारत की चिंता 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिडिल ईस्ट के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता रहा है। गौरतलब है कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से ऊर्जा और व्यापारिक संबंध रहे हैं। एक समय भारत अपनी कुल तेल जरूरत का लगभग 13 प्रतिशत तेल ईरान से आयात करता था, लेकिन परमाणु समझौते से ईरान के बाहर होने और अमेरिका के प्रतिबंध लगने के बाद यह व्यापार काफी कम हो गया।

    ईरान का अजरबैजान पर ड्रोन हमला 

    इस बीच मध्य पूर्व में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। अजरबैजान ने ईरान पर अपने एक एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 1,045 सैन्यकर्मियों और नागरिकों की मौत हो चुकी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फुटबॉल स्टेडियम, नगर निगम की इमारत और कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और गहरा गया है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts