PlayBreaking News

IPL 2026 :स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की, 12 भाषाओं में सुन सकेंगे लाइव एक्शन, आर. अश्विन पहली बार करने जा रहे डेब्यू

तमिल, तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी बड़े नाम शामिल किए गए हैं, ताकि स्थानीय दर्शकों को बेहतर कनेक्ट मिल सके। आईपीएल हमेशा से अपने हाई-वोल्टेज मुकाबलों के साथ-साथ दमदार कमेंट्री के लिए जाना जाता है
Follow on Google News
स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल की घोषणा की, 12 भाषाओं में सुन सकेंगे लाइव एक्शन, आर. अश्विन पहली बार करने जा रहे डेब्यू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और RCB के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए जहां टीमें तैयार हैं, वहीं ब्रॉडकास्टर्स ने भी दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है।

    हिंदी, अंग्रेजी सहित 12 भाषाओं में होगी कमेंट्री

    आईपीएल 2026 में इस बार भी फैन्स को 12 अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, कन्नड़, गुजराती, मराठी और बांग्ला शामिल हैं। इसका मकसद देश के हर कोने तक क्रिकेट का रोमांच पहुंचाना है, ताकि हर दर्शक अपनी भाषा में मैच का आनंद ले सके।

    Twitter Post

    सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री लीड करेंगे

    इस बार कमेंट्री पैनल में कई बड़े नाम शामिल हैं। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज पैनल की अगुवाई करेंगे। वहीं एबी. डिविलियर्स और सुरेश रैना भी अपनी एक्सपर्ट राय से दर्शकों को जोड़ेंगे। दूसरी ओर इंग्लिश पैनल में इयोन मॉर्गन, फॉफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन और मिचेल क्लार्क जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 सेकंड फेज का शेड्यूल जारी हुआ : 13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मुकाबले, 8 डबल हेडर शामिल

    आर. अश्विन करने जा रहे डेब्यू

    इस सीजन की खास बात यह है कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। उनके साथ वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह औ दिग्गज कमेंटेंटर में शुमार नवजोत सिंह सिद्धू जैसे अनुभवी चेहरे भी नजर आएंगे। जो हर बॉल के साथ मैच में अपने शानदार शायरी भरे अंदाज में दर्शकों का दिल जीतेंगे।

    ग्लोबल टच और दमदार एनालिसिस

    इंग्लिश कमेंट्री टीम में कैरेबियाई खिलाड़ी इयान बिशप और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हर्षा भोगले जैसे अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो मैच का गहराई से विश्लेषण करेंगे। इसके साथ ही कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने अनुभव के जरिए मैच को और रोचक बनाएंगे। ऐसे में IPL के 19वें सीजन में टीमों की भिड़ंत के बीच शानदार कमेंट्री की धूम भी देखने को मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : KKR में अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 12, दिग्गज के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने रिटायर की, इमोशनल हुए रसेल...

    क्षेत्रीय भाषाएं बढ़ाएगी टूर्नामेंट का मजा

    तमिल, तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी बड़े नाम शामिल किए गए हैं, ताकि स्थानीय दर्शकों को बेहतर कनेक्ट मिल सके। आईपीएल हमेशा से अपने हाई-वोल्टेज मुकाबलों के साथ-साथ दमदार कमेंट्री के लिए जाना जाता है। और इस बार भी यही परंपरा जारी रहने वाली है। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में भी सुपरस्टार्स से भरा होगा, जो क्रिकेट के रोमांच को कई गुना बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts