PlayBreaking News

IPL 2026 :KKR में अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 12, दिग्गज के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने रिटायर की, इमोशनल हुए रसेल...

सीजन से पहले आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही उनकी जर्सी रिटायर करने की घोषणा हुई, रसेल भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान उनके केकेआर के सफर का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसे देखकर वे अपने इमोशंस नहीं रोक पाए।
Follow on Google News
KKR में अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 12, दिग्गज के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने रिटायर की, इमोशनल हुए रसेल...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। साल 2014 से 2025 तक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर. 12 अब से IPL में नहीं दिखेगी। टीम मैनेजमेंट ने रसेल की जर्सी को ऑफिशियली रिटायर्ड कर दिया है। कैरिबियाई खिलाड़ी इस साल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, वहीं नवंबर 2025 में उन्होंने IPL से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। जिसके बाद उन्होंने टीम के पावर कोच बनने की बात कही थी।

    Twitter Post

    KKR के साथ 11 सीजन तक जुड़े

    रसेल का आईपीएल करियर लगभग पूरी तरह केकेआर के साथ ही जुड़ा रहा। उन्होंने अपने 140 आईपीएल मैचों में से 133 मुकाबले कोलकाता के लिए खेले और 11 सीजन तक टीम के अहम स्तंभ बने रहे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई हारे हुए मैचों को जीत में बदला।

    यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? 30 लाख में बिकने वाला खिलाड़ी बना RCB का ‘बॉस’! कौन हैं आर्यमन बिड़ला?

    फ्रेंचाइजी CEO ने दी जानकारी

    फ्रेंचाइजी ने उनकी जर्सी नंबर 12 को ऑफिशियल तौर पर रिटायर करने का ऐलान किया है। यह घोषणा टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने एक प्रोग्राम के दौरान की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं KKR के लिए खेलने वाले रसेल अपनी पावर हिटिंग शॉर्ट्स और आतिशी पारी के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वें बॉलिंग विभाग में भी योगदान देने से पीछे नहीं हटे।

    Twitter Post

    टीम को जब भी विकेट की जरूरत हो या मुकाबला अंतिम क्षणों में जीत हार की दहलीज पर हो इन मौकों पर रसेल ने आक्रमक बल्लेबाजी के साथ- साथ कई मौको पर अपनी घातक गेंदबाजी से टीम को बड़े मैच जीताने में भूमिका निभाई। 

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : 15289 करोड़ रुपए में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, काल सोमानी के ग्रुप ने खरीदा

    दोनों विभागों में रहा बेहतर प्रदर्शन

    रसेल दो बार KKR की खिताबी जीत 2014 और 2024 का हिस्सा रहे। 2014 में भले ही उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन 2024 के सीजन में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उस सीजन में रसेल ने 15 मैचों में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए, साथ ही 19 विकेट भी झटके। उनकी गेंदबाजी औसत 15.52 रहा, जो एक ऑलराउंडर के तौर पर बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन माना जाता है।

    Twitter Post

    'IPL' जीतने का एक्सपीरियंस काफी खास - रसेल

    सीजन से पहले आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही उनकी जर्सी रिटायर करने की घोषणा हुई, रसेल भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान उनके केकेआर के सफर का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसे देखकर वे अपने इमोशंस नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, “यह एक शानदार दशक रहा है। मैं दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा हूं। वर्ल्ड कप जीतना खास होता है, लेकिन आईपीएल जीतने का अनुभव बिल्कुल अलग है। पिछली बार जब हम जीते थे, तब मेरी आंखों में आंसू थे।

    यह भी पढ़ें: RCB का इमोशनल ट्रिब्यूट: चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली, क्यों जानिए?

    KKR से गहरा लगाव, अन्य टीमों से जुड़ने से मना किया

    गौरतलब है कि पिछले सीजन में केकेआर ने रसेल को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में उनके नीलामी में उतरने की अटकलें लग रही थीं, लेकिन रसेल ने खुद साफ कर दिया कि वे किसी अन्य टीम के लिए नहीं खेलेंगे। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ बतौर सहायक कोच जुड़ने का फैसला लिया। रसेल के इस योगदान और समर्पण को देखते हुए जर्सी नंबर 12 को रिटायर करना उनके लिए एक ऐतिहासिक सम्मान माना जा रहा है, जो आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts