मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता दिख रहा है। इसी बीच श्रीलंका की सरकार ने ईंधन की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। यह एक हफ्ते के भीतर दूसरी और 1 मार्च के बाद तीसरी बढ़ोतरी है। माना जा रहा है कि ईरान-इजरायल तनाव और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है।
श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। मिडिल ईस्ट के हालात का असर अब छोटे देशों की अर्थव्यवस्था पर साफ दिख रहा है, जिससे आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।

    पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल

    नई दरों के अनुसार श्रीलंका में डीजल की कीमतें 303 रुपये से बढ़कर 382 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं सुपर डीजल 353 से बढ़कर 443 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत 317 से बढ़कर 398 रुपये और 95 ऑक्टेन 365 से बढ़कर 455 रुपये प्रति लीटर हो गई है। केरोसिन के दाम में भी 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद ईंधन के दाम एक बार फिर 2022 के आर्थिक संकट जैसे स्तर के करीब पहुंच गए हैं।

    ट्रांसपोर्ट और महंगाई पर असर

    ईंधन महंगा होने का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी दिखने लगा है। निजी बस ऑपरेटरों ने साफ कहा है कि अगर किराया नहीं बढ़ाया गया तो 90 फीसदी बसें बंद हो सकती हैं। उन्होंने कम से कम 15 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। 

    ये भी पढ़ें: Power Cut Alert! भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    सरकार पर दबाव, विपक्ष ने उठाए सवाल

    सरकार का कहना है कि वह अभी भी पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी दे रही है और लोगों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। दूसरी ओर विपक्ष ने इस बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम या खत्म किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts