PlayBreaking News

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी :मंधाना ने क्रिकेट को नई पहचान दिलाई, लेब्रन ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल भिजवा रहे

स्मृित मंधाना ने WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 का खिताब दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। इसके अलावा महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम को खिताब दिलाने में भी वह उप-कप्तान के तौर पर महत्वपूर्ण रहीं।
Follow on Google News
मंधाना ने क्रिकेट को नई पहचान दिलाई, लेब्रन ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल भिजवा रहे

स्पोर्ट्स डेस्क। टाइम’ मैगजीन ने पहली बार खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस लिस्ट के कवर पेज पर चार बार के एनबीए चैम्पियन लेब्रन जेम्स को जगह मिली है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना, फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ-साथ अर्लिंग हालेंड जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। यह सूची उन खिलाड़ियों को सम्मानित करती है, जिन्होंने खेल के साथ-साथ बिजनेस, संस्कृति और समाज पर भी गहरा असर डाला है।

मंधाना : क्रिकेट क्वीन रिकॉर्ड्स बनाने में माहिर

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना लगातार अपने प्रदर्शन से इतिहास रच रही हैं। उन्होंने अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और घरेलू वनडे में दोहरा शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वह एक साल में 1,000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली भी पहली महिला बल्लेबाज हैं।

WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 का खिताब दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। इसके अलावा महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम को खिताब दिलाने में भी वह उप-कप्तान के तौर पर महत्वपूर्ण रहीं। उनकी निरंतरता उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला क्रिकेटरों में शामिल करती है।

/img/95/1781167197672

यह भी पढ़ें: 23वां FIFA वर्ल्ड कप आज से : 48 टीमों के बीच 104 मैच; पहली बार तीन देश कर रहे मेजबानी

लेब्रन जेम्स : खेल से आगे समाज और बिजनेस की दुनिया तक प्रभाव

41 साल की उम्र में भी लेब्रन जेम्स एनबीए के टॉप लेवल पर खेल रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। 22 बार ऑल-स्टार चयन के साथ वह एनबीए इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
खेल के अलावा उनका सामाजिक योगदान भी बड़ा है। वह ‘आई प्रॉमिस स्कूल’ के जरिए ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहे हैं। साथ ही कई बिजनेस और सामाजिक पहलों में भी सक्रिय हैं। उनका मानना है कि बास्केटबॉल उनका जुनून है, लेकिन समाज के लिए योगदान भी उतना ही जरूरी है।

/img/95/1781167207153

लियोनेल मेसी : अमेरिका में फुटबॉल की नई क्रांति

लियोनेल मेसी ने 2023 में इंटर मियामी से जुड़कर अमेरिकी फुटबॉल का चेहरा बदल दिया। शुरुआत में माना जा रहा था कि वह अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, लेकिन उन्होंने लगातार गोल करके MLS की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।
2022 कतर वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को जीत दिलाकर उन्होंने अपने करियर को ऐतिहासिक बना दिया। अब मेसी अमेरिका में अपने आखिरी वर्ल्ड कप की तैयारी में हैं, जहां उनसे एक और बड़ी उपलब्धि की उम्मीद की जा रही है।

/img/95/1781167289820

Featured News

कार्लोस अल्कारेज : टेनिस का नया सुपरस्टार

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज ने बहुत कम उम्र में खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। 2022 US ओपन जीतकर वह सबसे युवा वर्ल्ड नंबर 1 बने।
उन्होंने 2025 फ्रेंच ओपन में यानिक सिनर और ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच को हराकर अपनी क्षमता साबित की। अब तक 7 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके अल्कारेज अपनी तेज मूवमेंट और आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते हैं।

/img/95/1781167375552

अर्लिंग हालेंड: गोल मशीन और ग्लोबल आइकन

नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालेंड ने 2025-26 सीजन में प्रीमियर लीग में 27 गोल दागकर गोल्डन बूट अपने नाम किया। वह इतिहास में सबसे तेज 100 प्रीमियर लीग गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने।
मैनचेस्टर सिटी को FA कप जिताने में भी उनकी अहम भूमिका रही। खेल के साथ-साथ वह अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रख रहे हैं, जहां वह एक कार्टून फिल्म में अपनी आवाज देंगे।

/img/95/1781167456751
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts