Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND W vs SA W :हार के बाद रो पड़ी साउथ अफ्रीकी टीम, भारतीय टीम ने गले लगाकर जीता दिल; देखें भावुक कर देने वाले पल

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं, दुसरी ओर हार से टूटी साउथ अफ्रीकी टीम मैदान पर रो पड़ी, लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें गले लगाकर खेल भावना का परिचय दिया।
हार के बाद रो पड़ी साउथ अफ्रीकी टीम, भारतीय टीम ने गले लगाकर जीता दिल; देखें भावुक कर देने वाले पल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, दुसरी ओर हाक के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रोने लगे।

    साउथ अफ्रीका के टूटे सपने, मैदान पर रो पड़े खिलाड़ी

    बता दें कि, 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचने के बाद भी खिताब से चूकने का भारतीय टीम का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। दीप्ति शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन और शेफाली वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम की जीत की नींव रखी। जीत के बाद जहां एक तरफ भारतीय खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए और फफक-फफक कर रोने लगे। लंबे समय से वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना एक बार फिर टूट गया।

    भारतीए टीम ने रोती अफ्रीकी टीम को लगाया गले

    इसी भावुक पल में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और युवा खिलाड़ियों ने दिल छू लेने वाला जेस्चर दिखाया। जीत का जश्न मनाने के बजाय वे तुरंत रो रही साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के पास गईं। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। उनके शानदार खेल की सराहना की और उन्हें ढांढस बंधाया। यह दृश्य खेल भावना का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया जिसने साबित किया कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं बल्कि भावनाओं और आपसी सम्मान का प्रतीक भी है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी शालीनता से दुनिया का दिल जीत लिया।

    शेफाली-दीप्ति का ऑलराउंड प्रदर्शन

    भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव युवा खिलाड़ियों ने रखी। युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली। जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाकर टीम को 298 तक पहुंचाया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट और शेफाली ने 2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 246 पर समेटा। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts