Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Iran-israel War:मोदी जी मेरे बेटे को बचा लो... कुवैत में फंसे बेटे को लेकर मराठी एक्ट्रेस की PM से गुहार

मराठी सिनेमा और टीवी की चर्चित अभिनेत्री विशाखा सुभेदार इस समय गहरी चिंता में हैं। अभिनेत्री का बेटा पिछले चार दिनों से कुवैत में फंसा हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है जिससे कई फ्लाइट्स कैंसिल या डायवर्ट हुई हैं।
मोदी जी मेरे बेटे को बचा लो... कुवैत में फंसे बेटे को लेकर मराठी एक्ट्रेस की PM से गुहार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मराठी सिनेमा और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री विशाखा सुभेदार इस समय गहरी चिंता में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका बेटा पिछले चार दिनों से कुवैत में फंसा हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है कई फ्लाइट्स कैंसिल या डायवर्ट हुई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    भावुक वीडियो जारी कर PM मोदी से मांगी मदद

    विशाखा सुभेदार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर बताया कि ग्लोबल राजनीतिक तनाव का असर आम परिवारों तक किस तरह पहुंचता है।

    उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते वह बेहद चिंतित हैं और चाहती हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौट आए।

    सोशल मीडिया पर मिला समर्थन, लोगों ने मांगी सलामती की दुआ

    सोशल मीडिया पर खबर सामने आते ही लोगों ने अभिनेत्री के लिए समर्थन जताना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने सरकार से अपील की कि विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि हालात सामान्य होते ही उनका बेटा जल्द भारत लौट सकेगा।

    ये भी पढ़ें: US Iran Israel Conflict : ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत

    सरकार की नजर हालात पर

    मिडिल ईस्ट में बने हालात को देखते हुए भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार कदम उठा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जरूरत पड़ने पर संबंधित दूतावास और मंत्रालय आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

    ये भी पढ़ें: Social Media : PM Modi के यूट्यूब पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर,  Donald Trump रह गए बहुत पीछे

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts